पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार तीसरे दिन जारी रहा कोडवानी का धरना, निगमायुक्त से बातचीत के बाद भी नहीं माने

लगातार तीसरे दिन जारी रहा कोडवानी का धरना, निगमायुक्त से बातचीत के बाद भी नहीं माने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर में सफाई को लेकर हाईकोर्ट जाने और वहां से निर्णय होने के बाद भी निगम द्वारा उस पर अमल नहीं करने से नाराज याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी का धरना बुधवार दोपहर तक जारी है। सुबह 11 बजे निगमायुक्त राकेश सिंह ने उन्हें चर्चा के लिए बुलाया लेकिन कोडवानी ने अपनी बातों का जवाब लिखित में मांगा। इस पर आयुक्त राकेश सिंह ने सीधे शब्दों में कह दिया कि हम लिखित जानकारी दे देंगे।
बैठक में कोडवानी के कई प्रस्तावों पर आयुक्त ने असहमति जताते हुए कहा कि हम आपको शहर में निरीक्षण करवा सकते है, लेकिन किसी एक वार्ड में पूरे संसाधन जुटाकर काम करे यह सही नहीं होगा। हम अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप देंगे।
इससे पहले कोडवानी अपने प्रस्ताव में अलग-अलग बाते कह चुके है। उनके मुताबिक शहर से मलबा हटाने का कार्य किया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसी एक वार्ड में सफाई का काम लगातार 75 दिन चलना चाहिए। इस वार्ड की सफाई के बाद मोहल्ला समिति गठित कर प्रत्येक 500 मीटर पर एक सफाईकर्मी की नियुक्ति हो। यह भी सुझाव आया कि वार्ड में सफाई के पश्चात यदि नागरिकों द्वारा यदि कचरा फैलाया जाता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हो। कचरा पेटी के आगे की ओर एक मुंडेर बनानी चाहिए। निगम मोबाइल एप में यह व्यवस्था भी हो कि जिस स्थान से कचरा पेटी से कचरा उठाया गया हो उस स्थान का गाड़ी के ड्रायवर द्वारा फोटो लेकर वेबसाइट पर डाला जाये, इसमें उनके द्वारा सहयोग करने पर भी सहमति दी गई है। इधर निगम ने बिना अनुमति निगम परिसर में धरना देने के मामले में पुलिस को कोडवानी की शिकायत कर दी है।