इंदौर। सुपर कॉरिडोर के रेलवे ओवर ब्रिज में आई टेक्नीकल गड़बड़ी की जांच के लिए विशेष रूप से नियुक्त हुआ आईआईटी मुंबई का जांच दल बुधवार सुबह इंदौर आ गया।
दोपहर को आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर आलोक गोयल के साथ रेलवे के अधिकारियों ने ब्रिज का दौरा किया।
इसके बाद मौके पर ही बने कार्यालय में आईडीए अफसरों से ब्रिज की जानकारी ली। रेलवे पोर्सन में डाली जा रही गर्डर की स्ट्रेचिंग के दौरान फेल हुए सेंपल के अलावा पूरी प्रोसेस पर भी प्रो. गोयल ने बात की।
राइट्स इंडिया की ओर से आए अफसरों ने भी जांच अधिकारियों को अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराते हुए सेंपल फेल होने का कारण पूछा।
आईडीए के कार्यपालन यंत्री अनूप ढकेता के मुताबिक टीम ने दौरा कर लिया है, आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवा दी है। अब वे समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देंगे।