पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १३ को पीपल्याहाना चौराहे पर वर्ल्ड कप प्रतिकृति का लोकार्पण करेंगे सीएम

१३ को पीपल्याहाना चौराहे पर वर्ल्ड कप प्रतिकृति का लोकार्पण करेंगे सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. लंबे समय बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 दिसंबर को इंदौर आएंगे। एक निजी शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री शहर विकास के कई कार्यों का लोकार्पण व शुरूआत भी करेंगे।
नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसके लिए अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी है। आईडीए गैर योजना मद के कार्यों की शुरुआत के साथ ही पीपल्याहाना चौराहे पर बनी वर्ल्ड कप की प्रतिकृति का लोकार्पण भी करेंगे। आईडीए ने इसके लिए आमंत्रण पत्र तक छपवा लिए है।
इधर निगम शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सीएम शहर विकास से जुड़ें मुद्दों पर बैठक भी लेंगे। इसमें निगम व आईडीए जहां अपने प्रोजेक्ट, उपलब्धी बताएंगे वहीं राज्य शासन के स्तर पर अटके मामलों के लिए सहयोग की अपील भी करेंगे। संभावना है सीएम इस दिन कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते है।