पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुन्ना भाईयों के चलते इंडेक्स, अरबिंदो का रिजल्ट रोकने के आदेश,एमजीएम का घोषित होगा

मुन्ना भाईयों के चलते इंडेक्स, अरबिंदो का रिजल्ट रोकने के आदेश,एमजीएम का घोषित होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने अरबिंदो औैर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का रिजल्ट रोकने के आदेश दे दिए हैं। यह स्थिति उन मुन्ना भाईयों के चलते बनी है जिन्हें कॉलेज ने बिना अनुमति प्रवेश दिया। चूंकि इस लिस्ट को शासन ने मंजूरी नहीं दी है इसलिए रिजल्ट रोकने का निर्णय लेना पड़ा।
एमबीबीएस प्रथम प्रोफ के छात्रों की अप्रूव्ड लिस्ट दोनों कॉलेज नहीं दे पा रहे हैं। दो बार रिमाइंडर के बाद भी दोनों कॉलेजों ने एमबीबीएस के इन छात्रों की एपीडीएमसी तथा एफआरसी से अप्रूव्ड लिस्ट नहीं सौंपी है। कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह का कहना है कि जिन छात्रों को शासन ने ही मंजूरी नहीं दी है, उनका रिजल्ट हम कैसे जारी कर सकते हैं।

डीएमई और प्रमुख सचिव ने किया था इंकार
दरअसल डीएमई और प्रमुख सचिव ने लिस्ट अप्रूव्ड करने से इंकार कर दिया था। केवल एमपी पीएमटी के जरिये जो एडमिशन हुए हैं, उसी सूची को इनकी तरफ से अप्रूव्ड किया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन छात्रों का अब क्या होगा? कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह ने दोनों डीन को स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि लिस्ट नहीं मिली तो रिजल्ट रोक दिए जाएंगे।