फाइल फोटो : लताजी।
इंदौर। Dainik Bhaskar.Com शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समयानुसार कर सकते हैं।
फूड फेस्टिवल
कब : शाम 7.30 बजे से (25 दिसंबर तक)
कहां : होटल सयाजी
क्या : होटल के रूफ टॉप रेस्टोरेंट मेडिटेरा में चलने वाले इस फूड फेस्ट में मेडिटेरियन के आसपास के 21 देशों के जायके सर्व किए जाएंगे। फूड के साथ रेस्टोरेंट का डेकोर भी थीम बेस्ड रहेगा। बेले डांसर्स की परफॉर्मेंस भी होगी। फूड फेस्टिवल बेस्ड मेन्यू सिर्फ डिनर में सर्व किया जाएगा।
पेंटिंग एक्जीबिशन गुड अर्थ
कब : दोपहर 4 बजे से (12 से 14 दिसंबर)
कहां : प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी
क्या : पद्मिनी काकड़े की "द गुड अर्थ' और विजयलक्ष्मी नायडू की जर्नी विदिन पेंटिंग एक्जीबिशन।
सिलेब्स इन सिटीकब : शाम 7 बजे (13 दिसंबर)
कहां : रंगून गार्डन
क्या : खिलाड़ी786 के सॉन्ग बलमा में नजर चुकीं क्लॉडिया, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और स्टैंडअप कॉमेडियन वीआईपी 13 दिसम्बर को इंदौर आएंगे। रंगून गार्डन में उनका शो होगा।
राष्ट्रीय पुस्तक मेला
कब : सुबह 11 बजे से (6 से 14 दिसंबर तक)।
कहां : श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति आरएनटी मार्ग
क्या : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। नौ दिनी इस पुस्तक मेले में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। पुस्तक मेले में देश के लगभग 100 प्रमुख प्रकाशक भाग लेंगे।
राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी
कब - सुबह 10 बजे से (15 दिसंबर तक)
कहां- ललित कला अकादमी
क्या- प्रतियोगिता में होने वाली कृतियों में से 250 कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
एक्जीबिशन सोलिलोक्वीज़कब - सुबह 11 बजे से
कहां-प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी (14 दिसंबर)
क्या - इंदौर की कलाकार
अर्पिता दासगुप्ता की डिजिटल ग्राफिक्स की एक्जीबिशन में उनके चुनिंदा ग्राफिक्स इस बात का पता देते हैं कि वे अपनी प्रयोगधर्मिता दिखा रही हैं।