पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी की कॉपियां जांचने वाले प्रोफेसरों की भारी कमी, कैसे देंगे ३० दिन में रिजल्ट

अंग्रेजी की कॉपियां जांचने वाले प्रोफेसरों की भारी कमी, कैसे देंगे ३० दिन में रिजल्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी।
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही गुरुवार से मूल्यांकन भी शुरू हो रहा है। लेकिन समस्या यह है कि अंग्रेजी की कॉपियां जांचने के लिए मूल्यांकनकर्ता ही नहीं है। सवाल यह उठ रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग के कड़े आदेश के तहत 30 दिन में यूनिवर्सिटी रिजल्ट कैसे घोषित करेगी। फिलहाल प्रबंधन के पास 25 मूल्यांकनकर्ता अंग्रेजी के हैं। लेकिन जरूरत 50 की है। 25 में से भी कुछ कॉपियां जांचने नहीं आते। इसी स्थिति के चलते बीकॉम, बीए और बीएससी पहले,तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर देना चुनौती बन गया है।

दरअसल अंग्रेजी कॉमन विषय है और इसलिए इसकी कॉपियां सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में प्रबंधन की दिक्कत यह है कि सबसे कम मूल्यांकनकर्ता इसी के हैं। आखिर कैसे महीनेभर में कॉपियां जांचकर आएंगी। इसी के चलते दूसरा रास्ता खोजा जा रहा है। उज्जैन, धार, झाबुआ औैर भोपाल कॉपियां भेजी जाने की तैयारी है। अब देखना यह है कि इसका समाधान कैसे निकलता है।