पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडॉक्टरों के अनुसार कोमल की हालत में लगातार सुधार जारी है, लेकिन गति बहुत धीमी है। गुरुवार को एमआईजी पुलिस की टीम भी कोमल की हालत देखने बांबे हॉस्पिटल पहुंची। जब पुलिस कोमल के सामने थी तभी उसे खाना खिलाने का प्रयास किया जा रहा था। नर्स ने उसे लिक्विड (तरल पदार्थ) दिया तो चेहरे से तरल पदार्थ लार के रूप में टपकने लगा। जैसे ही नर्स ने उसे पोंछा तो कोमल ने पलके झपकाकर रिएक्शन दिया। इसे डॉक्टरों ने सकारात्मक बताया है। वहीं कोमल को दी जाने वाली एंटी बायोटिक दवाएं भी डॉक्टर बंद कर रहे हैं।
व्हील चेयर पर बैठकर घुमने की स्थिति एक माह बाद
कोमल के उपचार में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि कोमल को बेड पर कुर्सी हाइट देकर बैठाने का प्रयास किया गया है। लेकिन पूरी तरह से व्हील चेयर पर बैठाकर घूमाने की स्थिति अभी नहीं है। इस स्थिति में आने के लिए उसे करीब एक महीना लग सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.