इंदौर. नगर निगम के 85 वार्डों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन सुबह कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश त्रिपाठी द्वारा कर दिया गया। इसी के साथ इसमें संशोधन का काम भी शुरू हो गया। हर वार्ड में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर मतदाता अपने नाम जुड़ाव सकते हैं।
इस तरह 85 वार्डों में 250 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह 19 दिसंबर तक निर्धारित केंद्रों पर आवेदन पेश कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। ऐसे युवा जो एक जनवरी 2014 को 18 साल के हो गए हैं, वह भी मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 दिसंबर को होगा। मतदाता केंद्रों पर सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रारूप क में, संशोधन के लिए प्रारूप ख में और सूची से नाम हटाने के लिए प्रारूप घ में आवेदन कर सकते हैं। नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ दावे-आपत्ति प्रस्तुत करना होगी।