पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीडीसी में नेक का दौरा: दूसरे दिन होम साइंस विभाग पहुंची टीम, काम को सराहा

जीडीसी में नेक का दौरा: दूसरे दिन होम साइंस विभाग पहुंची टीम, काम को सराहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर के अग्रणी सरकारी कॉलेज ओल्ड जीडीसी में नेक की टीम का निरीक्षण शुक्रवार को दूसरे दिन भी शुरू हो गया है। टीम सबसे पहले होम साइंस विभाग पहुंची और यहां चल रही रिसर्च को सराहा।
टीम शाम पांच बजे तक निरीक्षण करेगी। उसके बाद बाद शनिवार को टीम यहां के टीचिंग स्टाफ के साथ बैठक कर रवाना हो जाएगी। फिलहाल टीम का दौरा जारी है। उनके साथ प्राचार्य डॉ. उषा कृष्णन भी हैं। तीन सदस्यीय टीम दौरा खत्म कर रिपोर्ट नेक के बैंगलुरु मुख्यालय को सौंपेगी। वहां तीन माह के भीतर बैठक में ग्रेड पर निर्णय होगा।

तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण अब तक कर लिया है और प्रबंधन की तरफ से दिए गए प्रेजेंटेशन के जरिये कॉलेज की उपलब्धियां जानी। खास बात यह रही कि नेक के समक्ष कॉलेज के बेहतर छवि प्रस्तुत करने के लिए पूर्व छात्राएं भी पहुंची। फिलहाल टीम कॉलेज की खामियों को भी नोट कर रही है। ताकि रिपोर्ट तैयार करते वक्त दोनों पहलू सामने लाए जा सके।