पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर सीता और दीया शिवानी के परिवार का सदस्य बना राजन, उन्हीं के पिंजरे में छोड़ा

आखिर सीता और दीया-शिवानी के परिवार का सदस्य बना राजन, उन्हीं के पिंजरे में छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. भिलाई से लाए गए लोकप्रिय व्हाइट टाइगर राजन को आखिर मादा टाइगर सीता और उसके परिवार के साथ पिंजरे में छोड़ दिया गया। शुक्रवार से वह भी उनके परिवार का सदस्य बन गया। परिवार में कुल चार सदस्य हो गए हैं। प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ही इनकी संख्या बढ़ेगी। तीनों मादा सदस्य होने के चलते लंबे समय से इस परिवार में एक नर सदस्य की जरूरत थी। जो अब राजन के आने से पूरी हो गई है।
राजन को करीब दो सप्ताह पहले यहां लाया गया था। लेकिन अब जाकर सवा दो साल का राजन मादा व्हाइट टाइगर सीता के परिवार का नया सदस्य बन गया है। व्हाइट टाइगर श्यामू की मौत के बाद से इस परिवार में एक भी नर सदस्य नहीं बचा था। प्रबंधन चाहता है कि इनका परिवार बढ़े। इसीलिए वह लंबे समय से भिलाई जू के संपर्क में था और समझौता होते ही टीम रवाना कर दी गई।
पुराना परिवार भूला, नया अपनाया
दरअसल राजन के परिवार में वहां उसके मां-पिता है। वह उन्हीं के साथ पिंजरे में रहता था। अब उसे यहां नया परिवार मिला है। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार अब हमारी कोशिश रहेगी कि व्हाइट टाइगर का परिवार बढ़े। ताकि दर्शकों को नए मेहमानों को देखने का मौका मिल सके।