पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला का पर्स लूटकर भागा, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

महिला का पर्स लूटकर भागा, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. स्कीम नंबर -54 में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर थाने ले गए। पकड़ाया आरोपी खुद काे छात्र बताता रहा। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विजय नगर पुलिस के अनुसार घटना प्रीति पति राजेश बंडी के साथ हुई। वह अस्पताल से घर लौट रही थी। तभी उनका पीछा करते हुए एक युवक आया और महिला के हाथ में रखा पर्स छीनकर भागने लगा। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुन आसपास के लोग मदद को आगे आए। उन्होंने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पीटते हुए उसे थाने ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाए आरोपी का नाम विकास बताया जा रहा है। वह खुद को छात्र बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।