गोली मारने वाले दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
इंदौर. गिरधर महल के पास दो दिन पहले हुई प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रॉपर्टी व्यवसायी के साथियों ने ही उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। लेन-देन को लेकर उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने भाई को भी डरा दिया था, जिससे वह भाई की मौत को आत्महत्या होना बता रहा था।
विजय नगर पुलिस के अनुसार दो दिन पहले पंकज पिता संतोष करोटे निवासी दुर्गा नगर, मरीमाता की गिरधर महल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने उसके साथ बदमाश और दिनेश नामक युवक को पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने लेन-देन के विवाद में पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वे पंकज के छोटे भाई चिंटू को भी ले गए थे। उसे धमकाया भी था कि अगर उसने किसी से कहा तो उसका भी यहीं हाल कर देंगे। आरोपियों के डर के कारण भाई, पंकज की मौत को आत्महत्या बता रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल भी बरामद कर ली।