पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती ट्रेन से नीचे गिरा युवक, तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम

चलती ट्रेन से नीचे गिरा युवक, तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक को ऊपर खीेंचते यात्री।
इंदौर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 4 पर चलती ट्रेन से एक युवक गिर पड़ा। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा तो लोगों ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा दी। ट्रेन की रगड़ के कारण उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना शाम 4.15 बजे की है। इंदौर से कोटा-रुठियाई जा रही ट्रेन प्लेटफॉर्म नं. 4 से जैसे ही चलने लगी तभी स्लीपर कोच के गेट पर खड़ा युवक संतुलन खोने से गिर पड़ा। वह ट्रेन और पटरी के बीच की खाली जगह से नीचे गिरा। लोगों ने देखा तो शोर मचाने लगे। ट्रेन में सवार लोगों ने चेन खींची और प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने युवक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसका चेहरा प्लेटफॉर्म की तरफ था, जिससे उसकी जान बच गई। उसका दायां हाथ पहियों की रगड़ लगने से लहूलुहान हो गया।
रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे ठेले से मेन गेट तक ले जाया गया। वहां से एंबुलेंस 108 से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया। युवक ने अपना नाम अर्जुन पिता रामचंद्र 26 साल निवासी राजगढ़ बताया।

आगे की स्लाइड की देखे घटनाक्रम की तस्वीरें...