इंदौर. शहर के अग्रणी सरकारी कॉलेज ओल्ड जीडीसी में गुरुवार से आरंभ हुआ नेक की टीम का निरीक्षण खत्म हो गया है। खास बात यह है कि कॉलेज का भविष्य यानी ग्रेड लिफाफे में बंद हो गई है। अब टीम इसे बैंगलुरु मुख्यालय को जमा करेगी। जहां नेक की एक्जीक्यूटिव काउंसिल इस पर निर्णय लेगी।
फिलहाल यह बात सामने आई है कि नेक से जीडीसी को बी ग्रेड मिल सकती है। इससे पहले न्यू जीडीसी को भी बी ग्रेड मिली। कुछ अन्य कॉलेजों को भी बी ग्रेड मिली। हालांकि सबसे बड़े कॉलेज जीएसीसी और अनुदान प्राप्त क्लाथ मार्केट गर्ल्स कॉलेज को जरूर ए ग्रेड मिली। इधर, सूत्रों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में कॉलेज को ग्रेड संबंधी जानकारी दे दी जाएगी। कहा जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन ने ए ग्रेड के आसार जताए हैं।
खास बात यह रही कि नेक के समक्ष कॉलेज के बेहतर छवि प्रस्तुत करने तथा प्राचार्य डॉ. उषा कृष्णन का भावनात्मक सहयोग करने कुछ रिटायर महिला प्रोफेसर भी पहुंची थी।