पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएससी परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का रास्ता साफ, टैंडर जारी

पीएससी परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का रास्ता साफ, टैंडर जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पीएससी 2014 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा को छोड़ बाकी सारी परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पीएससी प्रबंधन ने टैंडर भी जारी कर दिया है।
अब जनवरी में यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पदों तथा फरवरी में होने वाली लेक्चरर भर्ती परीक्षा को भी ऑनलाइन करवाया जाएगा। टैंडर संबंधी प्रक्रिया महीनेभर में पूरी कर ली जाएगी।
पीएससी सचिव मनोहर दुबे का कहना है कि अब जो भी परीक्षा होगी वह ऑनलाइन ही होगी। इससे परीक्षार्थी और प्रबंधन दोनों की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

विवादों के चलते लिया निर्णय
दरअसल पीएससी 2012 और प्रारंभिक परीक्षा 2013 के विवादों में पड़ने के बाद पीएससी प्रबंधन ने परीक्षा ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया था। मुख्य परीक्षा 2012 का परचा बाजार में बेचे जाने की घटना से हड़कंप मच गया था। एसटीएफ की जांच में 40 लाख रुपए में परचा बेचे जाने की बात सामने आई थी। इसी के चलते इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू अब तक नहीं हो पाए हैं। परीक्षा निरस्त तक की जा सकती है। इसलिए ऑनलाइन परीक्षा का निर्णय लिया गया था।