पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. संजय गांधी नगर में युवक ने शनिवार सुबह घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन उठे तो घटना का पता चला। परिजन युवक को अस्पताल ले गए , जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह संजय गांधी नगर में युवक की फांसी की सूचना मिली। युवक २९ साल का महेश पिता हेमसिंह था। वह शादीशुदा था और हम्माली करता था। पारिवारिक विवाद के चलते उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजन सो कर उठे तो महेश को फंदे पर झूलते देख बदहवास हो गए। वे उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। प्रांरभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।