पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टक्कर से बाइक सवार की मौत

टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. राजेंद्र नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक काम से घर लौट रहा था उस वक्त राऊ के समीप उसे कंटेनर से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक सहित दूर जा गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस युवक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंची।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार घटना हार्डिया अस्पताल, एबी रोड के सामने की हैं। साईं विहार कॉलोनी, राऊ का रहने वाला 30 साल का मालसिंह पिता भावड़ा बाइक से शुक्रवार रात जा रहा था। तभी रास्ते में उसे कंटेनर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित दूर जा गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद पुलिस अज्ञात गाड़ी की तलाश कर रही थी। जांच में पुलिस को पता चला कि कंटेनर से युवक को टक्कर मारी थी।