पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजबाड़ा, लाल बाग औैर सराफा भी जाएंगे देशभर से आने वाले एक हजार छात्र

राजबाड़ा, लाल बाग औैर सराफा भी जाएंगे देशभर से आने वाले एक हजार छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की मेजबानी में पहली बार हो रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल को लेकर एआईयू ने बजट मंजूर कर दिया है। यूनिवर्सिटी की तैयारी भी तेजी से चल रही है।
इस यूथ फेस्टिवल में देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी के एक हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। 25 अलग-अलग विधाओं में यह प्रति स्पर्धाएं होंगी। लेकिन खास बात है कि ये प्रतिभागी यहां प्रतिस्पर्धा के बाद खाली समय में शहर घूमने भी जाएंगे। इसमें सराफा, लाल बाग औैर राजबाड़ा आदि शामिल हैं।
हालांकि प्रबंधन की कोशिश है कि इसके लिए बसों का बंदोबस्त किया जाए। जो बसें प्रतियोगियों को ऑडिटोरियम लाने ले जाने के लिए रहेगी, उससे ही वे घूमने जा सकेंगे।

इधर, एआईयू की टीम जल्द यहां आएगी और तैयारियां देखेंगी। इसके अलावा वे 1 हजार प्रतिभागियों के ठहरने, खाने और ट्रेवल्स की व्यवस्था भी देखेंगे। छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने 100 प्रोफेसरों को अलग-अलग कमेटी में लिया है। यह सब मिलकर तैयारी कर रहे हैं।