पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तर प्रदेश देश और मध्य प्रदेश देश में रणजी मुकाबला रविवार से

उत्तर प्रदेश देश और मध्य प्रदेश देश में रणजी मुकाबला रविवार से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मध्यप्रदेश सत्र के अपने दूसरे रणजी मैच में उत्तरप्रदेश का सामना करेगा। दोनों टीमों के बीच चार दिवसीय मैच रविवार से इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुरू होगा। कप्तान पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, अली मुर्तजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजीधजी उत्तरप्रदेश की टीम शुक्रवार शाम इंदौर पहुंची। शनिवार को यूपी और मेजबान म.प्र. टीम ने होलकर स्टेडियम में करीब तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया। यूपी के कप्तान पीयूष चावला सपत्नीक इंदौर आए हैं।
रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए में मेजबान मध्यप्रदेश ने अपना पहला मैच रेलवे के साथ ड्रॉ खेला। इस मैच में म.प्र. को केवल एक अंक ही मिला जबकि रेलवे ने पहली पारी में बढ़त लेकर तीन अंक कमाए। होम विकेट पर खेल रही म.प्र. टीम अपने दूसरे मैच में उ.प्र. के खिलाफ सीधी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि पहले मैच में म.प्र. ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। रेलवे के खिलाफ दूसरी पारी में मोहनीश मिश्रा और रमीज खान ने अर्धशतक ठोंके। गेंदबाजी में म.प्र. की ओर से पुनीत दाते ने ५ विकेट लेकर प्रभावित किया। पहले मैच की तरह इस मैच में मेजबान टीम को अपने भरोसेमंद बल्लेबाज नमन ओझा की कमी खलेगी। नमन ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के साथ है। नमन ने पिछले दिनों शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम दो दोहरे शतक भी है। म.प्र. के मुख्य तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे रेलवे के खिलाफ कोई खास खेल नहीं दिखा सके। ईश्वर को इंदौर में कमाल दिखाना होगा।
यूपी है दमदार : दूसरी ओर उत्तरप्रदेश टीम में तीन बड़े खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके है। लेग ब्रेक गेंदबाज पीयूष चावला गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में दम दिखा सकते है। तेज गेंदबाजी में प्रवीण कुमार और आरपी सिंह के अलावा युवा कुलदीप यादव भी म.प्र के लिए परेशानी खड़ी कर सकते है। कुल मिलाकर दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में उजले अवसर है। विकेट के मिजाज से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेंगी। हालांकि पिछले दो दिनों में हुई बारिश से इंदौर का मौसम नम हुआ है और इसका असर विकेट पर जरूर दिखेगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : मध्यप्रदेश : देवेंद्र बुंदेला (कप्तान), सत्यम चौधरी, जलज सक्सेना, मोहनीश मिश्रा (उपकप्तान), हरप्रीत सिंह, रमीज खान, जफर अली, अंकित शर्मा, पुनीत दाते, आवेश खान, ईश्वर पांडे, आनंद बैस, अंकित दाणे, संजय मिश्रा, योगेश रावत, शुभम शर्मा।
उत्तरप्रदेश : पीयूष चावला (कप्तान), प्रशांत गुप्ता, एकलव्य द्विवेदी, आकाश वर्मा, एरिश खान, आमिर खान, अमित मिश्रा, इम्तियाज अहमद, कुलदीप यादव,