पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान में भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए जमकर फर्जीवाड़ा कांग्रेस

सदस्यता अभियान में भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए जमकर फर्जीवाड़ा- कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 26 जनवरी 2015 तक विभिन्न प्रदेशों में 100 फीसदी लोगों के बैंक खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें जिस प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार ने निर्धारित तारीख से पहले ही 100 फीसदी खाते खोलने का दावा किया है। इसकी पोल जिस तरह खुली है, उससे फर्जीवाड़ा सामने है।
इसी तरह भाजपा के देशव्यापी सदस्यता महाअभियान के लक्ष्य 10 करोड़ सदस्य पुरे देश में बनाने के तहत मध्यप्रदेश भाजपा को दिए गए 2 करोड़ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस लक्ष्य पर सवाल खड़े किये है?
प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय मत दाताओ की कुल संख्या 4 करोड़ 74 लाख 27 हजार 191 थी। इसमें से लगभग 3 करोड़ लोग चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करते है।
प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 54 लाख परिवार निवास करते है, ऐसे में 2 करोड़ भाजपा के सदस्य बनाने का दावा कैसे गले उतारे? इस लक्ष्य के हिसाब से 1.54 लाख कुल परिवार में से हर परिवार से भाजपा का एक सदस्य हो जायेगा...बाकी राजनैतिक दल से जुड़े परिवारों व सदस्यों का क्या होगा?