पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी में एक्जीबिशन गुड अर्थ और जर्नी विदिन शुरू हुई
इंदौर। Dainik Bhaskar.Com शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समयानुसार कर सकते हैं।

फूड फेस्टिवल
कब : शाम 7.30 बजे से (25 दिसंबर तक)
कहां : होटल सयाजी
क्या : होटल के रूफ टॉप रेस्टोरेंट मेडिटेरा में चलने वाले इस फूड फेस्ट में मेडिटेरियन के आसपास के 21 देशों के जायके सर्व किए जाएंगे। फूड के साथ रेस्टोरेंट का डेकोर भी थीम बेस्ड रहेगा। बेले डांसर्स की परफॉर्मेंस भी होगी। फूड फेस्टिवल बेस्ड मेन्यू सिर्फ डिनर में सर्व किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा पर कार्यक्रम

कब - दोपहर 2 बजे से

क्या - कानून कैसे बना, उसमें महिलाओं के लिए क्या प्रावधान हैं, लोगों को क्या-क्या सुविधाएँ दी गई हैं। आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कहां- शहीद भवन (राजकुमार ब्रिज के नीचे)

पेंटिंग एक्जीबिशन गुड अर्थ
कब : दोपहर 4 बजे से (12 से 14 दिसंबर)
कहां : प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी
क्या : पद्मिनी काकड़े की "द गुड अर्थ' और विजयलक्ष्मी नायडू की जर्नी विदिन पेंटिंग एक्जीबिशन।

राष्ट्रीय पुस्तक मेला
कब : सुबह 11 बजे से (6 से 14 दिसंबर तक)।
कहां : श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति आरएनटी मार्ग
क्या : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। नौ दिनी इस पुस्तक मेले में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। पुस्तक मेले में देश के लगभग 100 प्रमुख प्रकाशक भाग लेंगे।


राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी
कब - सुबह 10 बजे से (15 दिसंबर तक)
कहां- ललित कला अकादमी
क्या- प्रतियोगिता में होने वाली कृतियों में से 250 कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

एक्जीबिशन सोलिलोक्वीज़
कब - सुबह 11 बजे से
कहां-प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी (14 दिसंबर)
क्या - इंदौर की कलाकार अर्पिता दासगुप्ता की डिजिटल ग्राफिक्स की एक्जीबिशन में उनके चुनिंदा ग्राफिक्स इस बात का पता देते हैं कि वे अपनी प्रयोगधर्मिता दिखा रही हैं।

क्यूबेक फिल्मोत्सव

कब - दोपहर 3.15 बजे

कहां- प्रीतमलाल दुआ सभागृह

क्या - कॉन्सुलेट जनरल ऑफ कनाडा (मुंबई) और आलियांज फ्रांसेज भोपाल-इंदौर के सहयोग से सूत्रधार के इस फिल्मोत्सव में तीन क्यूबेक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।


एक्जीबिशन और सेमिनार

कब- सुबह 9.30 बजे 15-16 दिसंबर

कहां- गवर्नमेंट महारानी लक्ष्मीबाई पीजी गर्ल्स कॉलेज

क्या - गवर्नमेंट महारानी लक्ष्मीबाई पीजी गर्ल्स कॉलेज में सेमिनार रंगों का संयोजन पर होगा।