पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहगीरी डे : सड़कों पर लोगों ने चुनी आजादी, १०,००० से भी ज्यादा लोगों ने की भागीदारी

राहगीरी डे : सड़कों पर लोगों ने चुनी आजादी, १०,००० से भी ज्यादा लोगों ने की भागीदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहगीरी डे को फिटनेस फेस्टीवल के रूप में शहर में शुरू किया गया है।
इंदौर. प्रशासन ने रविवार सुबह सात से दस बजे तक दैनिक भास्कर बताैर मीडिया पार्टनर के साथ मिलकर विजय नगर से बापट चौराहे के बीच राहगीरी डे का पहला आयोजन किया। आयोजन के दौरान दोनों चौराहों के बीच मेघदूत पार्क की ओर वाली सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।

राहगीरी डे में भागीदारी के लिए बच्चों और बड़े सभी सड़कों पर उतरे। इसमें जिम, बगीचे के अलावा लोगों ने खुली सड़क पर ही योगा, कसरत, वॉकिंग किया। राहगीरी डे के पहले ही आयोजन में जमकर भीड़ उमड़ी। 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इसमें शिरकत की। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह आयोजन की शुरुआत की। सड़क केवल वाहन चालकों के लिए नहीं है। इसी थीम के साथ अब शहर में हर रविवार को सड़क पर राहगीरी डे मनाया जाएगा। राहगीरी डे को फिटनेस फेस्टीवल के रूप में शहर में शुरू किया गया है।

बच्चे लेकर पहुंचे मम्मी-पापा दादा-दादी को
डीपीएस के फ़र्स्ट ईयर के छात्र मेहुल गुप्ता ने राहगीरी डे में जमकर स्केटिंग की। संडे होने के बावजूद सुबह 6 बजे से तैयार होकर मम्मी-पापा को राहगीरी डे में चलने के लिए उठाने लगा। मेहुल सुबह 7 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच गया और करीब 2 घंटे तक स्केटिंग की। इस दौरान उसे गिरने से हल्की चोट आ गई। इस पर मम्मी ने उसे कहा कि अब घर चलते हैं, लेकिन मेहुल यह कहते हुए कि थोड़ा सा तो लगा है, स्केटिंग अभी करने दो ना, अौर आगे बड़ गया। आयोजन स्थल पर मेहुल ही नहीं कई एेसे उदाहरण देखने को मिले, जिसमें बच्चों ने बड़ों को इसमें शामिल होने के लिए तैयार किया। इसमें खुशिल, गुंजन और राशि ने ऐरोबिक्स में हाथ आजमाया। तीनों बच्चे अपने चाचा के साथ यहां आए थे। नव्या और निवान को दादा-दादी लेकर यहां पहुंचे।

स्वास्थ्यवर्धक 29 गतिविधियां शामिल
दो-तीन सप्ताह तक यह आयोजन विजय नगर चौराहे पर होगा। इसके बाद शहर के अन्य फोर लेन सड़कों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्यवर्धक 29 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी गतिविधियां नि:शुल्क हैं। 50 साइकिल भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

यहां रही नि:शुल्क पार्किंग
- विजय नगर आरटीओ परिसर में
- सयाजी चौराहे से भमोरी चौराहे की ओर
- सयाजी चौराहे से स्कीम 54 की ओर

रीडिंग और किड्स जोन भी
पढ़ाई के शौकीन लोगों के लिए रीडिंग जोन बनाया गया था, जहां न्यूज पेपर लोगों के लिए उपलब्ध रहे। इसी तरह किड्स जोन में बच्चों के खेलने के संसाधन मौजूद रहे। तीन हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।

नींबू पानी, अंकुरित चने मिले खाने के लिए
यहां नींबू पानी व अन्य स्वास्थ्यवर्धक ज्यूस, अंकुरित चने तथा दाल का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।


फोटो और इनपुट : सुबोध खंडेलवाल

आगे की स्लाइड पर देखें राहगीरी डे की तस्वीरें...