इंदौर. पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को हुआ। इसमें 245 टॉपर विद्यार्थियों को पालीवाल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। स्नेह नगर स्थित माई मंगेशकर सभागृह में आयोजित इस सम्मान समारोह में स्कूल-कॉलेज में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के खिलाड़ियों और समाज सेवियों का भी सम्मान हो रहा है। पालीवाल समाज दर्पण द्वारा आयोजित समारोह में समाज की 12, 24, 44 और 52 श्रेणी के समाज जन शामिल हैं। समारोह में राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री धर्मनारायण जोशी भी पहुंचे। उन्हीं के करकमलों से प्रतिभाओं का सम्मान करवाया जा रहा है।
इस मौके पर सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। साथ ही समाज के उनलोगों का भी सम्मान हो रहा है जो अलग-अलग क्षेत्रों में समाज का नाम ऊंचा कर रहे हैं। समिति के पं. महेश जोशी ने बताया कि स्व. श्री ओमनारायण जोशी(गांवगुड़ा) की स्मृति में यह समारोह अब हर साल होगा। इससे समाज की प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ेगा। साथ ही समाज की सभी श्रेणियों में मेल-जोल बढ़ेगा।