पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी से विवाद के बात पति ने फांसी लगाई

पत्नी से विवाद के बात पति ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. न्यू गायत्री नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने के पहले पति ने पत्नी बच्चे को बाहर निकाल दिया था। पत्नी वापस लौटी तो पति फंदे पर झूल रहा था। रविवार सुबह पुलिस एमवाय अस्पताल पहुंची, जहां उसकी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

हीरा नगर पुलिस के अनुसार मृतक 26 साल का चेतन पिता महेश था। घटना शनिवार रात को हुई। चेतन पेंटर का काम करता हैं। परिजन ने बताया शनिवार रात को वह शराब पीने के लिए घर में लाया था। पत्नी ने उसे शराब पीने से रोका तो वह नाराज हो गया और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद में उसने पत्नी व उसके बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया।
गुस्से में पत्नी भी घर से थोड़ी देर के लिए चली गई। पत्नी वापस लौटी तो पत्नी फंदे पर झूलता मिला। पति को फंदे पर देख वह बौखला गई। इधर, पुलिस रविवार सुबह उसका पीएम करवाने पहुंची।