पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेल व्हाइट टाइगर को देखने उमड़ी भीड़, सुबह ही पहुंचे ५ हजार दर्शक

मेल व्हाइट टाइगर को देखने उमड़ी भीड़, सुबह ही पहुंचे ५ हजार दर्शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्हाइट टाइगर राजन
इंदौर. भिलाई से लाए गए लोकप्रिय व्हाइट टाइगर राजन को देखने रविवार को जू में भीड़ उमड़ी। उसे दो दिन पहले ही मादा टाइगर सीता और उसके परिवार के साथ पिंजरे में छोड़ा गया है। परिवार में कुल चार सदस्य हो गए हैं। उसे देखने के लिए व्हाइट टाइगर के पिंजरे के पास भारी भीड़ रही। सुबह 11 बजे तक ही लगभग पांच हजार दर्शक जू पहुंचे। यह संख्या शाम तक 15 हजार पहुंचने की उम्मीद है। इधर, मेल व्हाइट टाइगर के आने से प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ही इनकी संख्या बढ़ेगी। तीनों मादा सदस्य होने के चलते लंबे समय से इस परिवार में एक नर सदस्य की जरूरत थी। जो अब राजन के आने से पूरी हो गई है।

राजन को करीब दो सप्ताह पहले यहां लाया गया था। लेकिन अब जाकर सवा दो साल का राजन मादा व्हाइट टाइगर सीता के परिवार का नया सदस्य बन गया है। व्हाइट टाइगर श्यामू की मौत के बाद से इस परिवार में एक भी नर सदस्य नहीं बचा था। प्रबंधन चाहता है कि इनका परिवार बढ़े। इसीलिए वह लंबे समय से भिलाई जू के संपर्क में था और समझौता होते ही टीम रवाना कर दी गई। दरअसल राजन के परिवार में वहां उसके मां-पिता है। वह उन्हीं के साथ पिंजरे में रहता था। अब उसे यहां नया परिवार मिला है। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार अब हमारी कोशिश रहेगी कि व्हाइट टाइगर का परिवार बढ़े। ताकि दर्शकों को नए मेहमानों को देखने का मौका मिल सके।