पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराष्ट्र से इंदौर आई बस में युवक का मिला शव

महाराष्ट्र से इंदौर आई बस में युवक का मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमवाय अस्पताल।
इंदौर. नवलखा पर बस के अंदर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महाराष्ट्र से इंदौर आई बस में यह घटना हुई। बस से सारे यात्रियों के उतरने के बाद युवक नहीं उतरा तो आसपास के लोग उसे बुलाने पहुंचे। मगर उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

संयोगितागंज पुलिस के अनुसार घटना निजी ट्रेवल्स की बस में रविवार सुबह हुई। पप्पू उर्फ मांगीलाल पिता परसराम निवासी सुहासरा, राजस्थान था। वह महाराष्ट्र से इंदौर आ रहा था। वह इंदौर में कंबल बेचने का काम करता था। सुबह बस नवलखा बस स्टैंड पर रोकी। सभी यात्री उतर गए, लेकिन पप्पू नहीं उतरा। काफी देर तक बस में बैठे रहने पर लोगों को शंका हुई। वे उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बस में शव देख सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमवाय पीएम के लिए भेजा। पुलिस को शंका है कि युवक की मौत हार्टअटैक के कारण हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।