इंदौर. प्रदेश की तरह इंदौर में भी किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन १६ को देपालपुर में होगा। जिला कांग्रेस के बैनर तले होने वाले इस आयोजन में अनेक मांगों को लेकर ग्रामीण नेताओं के साथ 30 से ज्यादा गांवों के किसान इकट्ठा होंगे। कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल के मुताबिक तहसील प्रांगण बेटमा नाका, देपालपुर में आयोजित इस धरने में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,अंतरसिंह दरबार, विशाल पटेल, सदाशिव यादव, सेवादल अध्यक्ष जीतू शर्मा, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अमन बजाज सहित बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
इन समस्याओं को लेकर धरना
- यूरिया की कमी
- बिजली की कमी के साथ बंद पड़े बोरिंग मोटर के फर्जी चोरी के केस बनाना।
- किसानों की दूध खरीदी के भाव में 3 रु से 7 रु की भारी कटौती।
- डीजल पैट्रोल की अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव के हिसाब से भाव में कमी नहीं करना।
- सामान्य राशन कार्ड पर केरोसिन बंद करना।
- मुआवजे में भेदभाव।