इंदौर. रोशन नगर में भाई ने बहन की हत्या कर खुद फांसी लगा ली थी। घटना के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया था। रविवार सुबह उनका पोस्टमार्टम होना था। कई घंटों बाद भी उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पीएम रूम में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजन का आक्रोश देख अस्पताल प्रबंधन सख्ते में आया और आनन-फानन में पीएम सारी व्यवस्था कर बच्चों का पीएम करवाया।
खजराना के रोशन नगर में रहने वाली 14 साल के तनवीर ने 12 साल की तंजिला की पहले गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में खुद मां की चुन्नी का फंदा बनाकर झूल गया था। मां घर पहुंची तो घटना का पता चला। रविवार सुबह को दोनों बच्चों को एमवाय में पीएम होना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीएम की भी सारी प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी। मगर डॉक्टरों की टीम के देरी से आने से मामला बिगड़ गया। कई घंटों बाद भी दोनों का पोस्टमार्टम नहीं तो परिवार का सब्र का बांध टूट गया। वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने पोस्टमार्टम रूम में नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने आने पर दोनों का पीएम हो सका।