पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौत से पहले अकाउंटेंट ने बनाया खुद का वीडियो, दोस्त पर लगाया शराब पिलाने का आरोप

मौत से पहले अकाउंटेंट ने बनाया खुद का वीडियो, दोस्त पर लगाया शराब पिलाने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। एक शराब ठेकेदार के अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात मौत हो गई। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था जो उसके मोबाइल की जांच में उसके दोस्तों तक पहुंचा। वीडियो में उसने एक दोस्त पर ज्यादा शराब पिलाने और उससे तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है।
तेजाजी नगर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस वीडियो मिलने की बात से इनकार कर रही है। लेकिन Dainikbhaskar.com के पास यह वीडियो मौजूद है। 14 सेकंड के इस वीडियो में मृतक अपने एक दोस्त पर उसे ज्यादा शराब पिलाने व उसमें कुछ मिला होने का आरोप लगा रहा है।

14 सेकंड के वीडियो में अरविंद ने बोला
भास्कर ने वीडियो देखा तो उसमें अरविंद कह रहा है कि जीतू ने मुझे कोई दारू पिलाई है जिससे मेरी हालत खराब हो रही है,उल्टियां हुई है और मैं परेशान हूं, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है मेरे हाथ पैर सुन्न पड़ रहे हैं। सूत्र बताते हैं ये वीडियो मरने से कुछ देर पहले खुद अरविंद ने अपने मोबाइल से बनाया है। पुलिस इसकी जांच करेगी।
यह है मामला
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार मृतक 38 वर्षीय अरविंद पिता शंकरलाल रजक है। जांच अधिकारी आर एस तिवारी ने बताया 3 फरवरी को अरविंद का जन्मदिन था। 5 फरवरी को ये भंवरकुआ इलाके में एक कार से अपने दोस्त जितेंद्र चौहान और दिनेश जैन के साथ शराब पीने बैठा था। खाली पेट शराब पीने के बाद ये एक ढाबे पर गए यहां से फिश खरीदी, फिर चंदन नगर पहुंचे और वहां फिर शराब पी। फिर ये लिम्बोदी क्षेत्र में आए वहां एक ढाबे पर खाना खाने रूके। लेकिन अरविंद ने खाना नहीं खाया और नींबू पानी पीया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे लिम्बोदी का रहने वाला सतेंद्र नामक युवक गुर्जर अस्पताल लाया। जहां उपचार के लिए शाम 7.20 बजे डॉक्टरों ने इसे भर्ती कर लिया।

शुक्रवार को अरविंद की मौत हुई तो भंवरकुआ पुलिस को सूचना मिली। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल तेजाजी नगर का बताकर वहां सूचना दे दी। तेजाजी नगर पुलिस ने शून्य पर मर्ग कामय कर एमवाएयएच में पोस्टमार्टम करवाया और मृतक का विसरा व दिल सुरक्षित रखवाया है। पुलिस गेस्ट्रीक अटैक से मौत होना बता रही है। वहीं परिजन इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं।