पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही सीट से लगातार आठ बार बनी सांसद, लिम्का ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया नाम

एक ही सीट से लगातार आठ बार बनी सांसद, लिम्का ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया नाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद सुमित्रा महाजन को एक ही लोकसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार सांसद निर्वाचित होने पर लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड में शामिल किया गया है।

2014 के लोकसभा चुनावों में ताई की जीत मप्र के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत है। वे प्रदेश में सर्वाधिक 4 लाख 66 हजार 301 वोटों से चुनाव जीतीं। महाजन को 8 लाख 54 हजार 372 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 3 लाख 88 हजार 71 वोट।
वर्ष 2009 के चुनाव में महाजन मात्र 11 हजार 480 वोटों से जीती थीं। वे देश की एकमात्र महिला हैं, जो लगातार आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सात बार सांसद रह चुकी हैं। इसी के चलते उनका नाम लिम्का बुक में दर्ज किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया ताई को बुक में शामिल किया जाना शहर के लिए गौरव की बात है। ताई के प्रति शहर की जनता का विश्वास और स्नेह स्पष्ट झलकता दिखाई देता है। जनता ने उन्हें लगातार आठ बार इन्दौर लोकसभा सीट से चुनकर संसद में भेजकर सदन की गरिमा बढ़ायी है।
महाजन को इस उपलब्धि पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू माखीजा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, निवर्तमान महापौर कृष्णमुरारी मोघे, महापौर मालिनी गौड़ सहित विधायकों, पदाधिकारियों ने बधाई दी।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र.....