पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम के भाई को कांग्रेस नेता ने परोसा भोजन, शादी में शरीक हुए प्रहलाद मोदी

पीएम के भाई को कांग्रेस नेता ने परोसा भोजन, शादी में शरीक हुए प्रहलाद मोदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार/लेबड़/घाटाबिल्लौद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी शनिवार दोपहर लेबड़ आए। धार कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम के भाई ओमप्रकाश गौतम की पुत्री आरती की शादी में शरीक हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतम ने मोदी की मेहमाननवाजी करते हुए व्यंजन परोसे। मोदी यहां करीब 20 मिनट रुके। उन्होंने बताया गौतम से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। पूर्व में भी उनके यहां शादी कार्यक्रमों में आ चुका हूं।
गौतम के भाई व पूर्व जिपं अध्यक्ष मनोज गौतम ने बताया हमारे परिवार के बच्चों के रिश्ते गुजरात में हुए हैं, जहां पूर्व में भी मोदीजी शामिल हुए। हमारे पारिवारिक संबंध हैं।
उन्होंने राजनीतिक चर्चा से इंकार करते हुए कहा ये सवाल मेरे भाई से कीजिए। उन्होंने बताया पिछली बार गौतम के यहां आए थे, तब खिचड़ी खाई थी।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखिए लेबड़ आए प्रहलाद मोदी के अन्य फोटो....