पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को हराया

मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। मध्यप्रदेश ने मेरठ में खेले जा रहे अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी सेंट्रल जोन के दो दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर हरा दिया।
मप्र ने 86.4 ओवर में 215 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 90.1 ओवर में 181 रनों पर आउट हो गई। मध्यप्रदेश के लिए देवेश धिंग ने 75 रनों की पारी खेली वहीं सागर सोलंकी ने 6 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

संक्षिप्त स्कोर : मप्र पहली पारी : 86.4 ओवर में 215 रन (देवेश धिंग 75, लाखन पटेल 29, आदित्य कौशिक 27, सागर सोलंकी 37 रन, सौरभ सोलंकी 4, रोहन टांक 3 विकेट), छत्तीसगढ़ पहली पारी : 90.1 ओवर में 181 रन (कार्तिक नायडू 31, वेद व्यास 49, चिराग चमन 42 रन, सागर सोलंकी 6 विकेट).