इंदौर. उज्जैन से इंदौर आई एक महिला के साथ एक बदमाश ने सूने मैदान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर उसकी तलाश में सिलीकॉन सिटी व राउ में कुछ ठिकानों पर दबिश दी।
राजेंद्र नगर टीआई तारेश
सोनी ने बताया घटना शनिवार की है 40 वर्षीय उज्जैन निवासी महिला ने थाने आकर शिकायत की कि वह मजदूरी के सिलसिले में रिश्तेदार से मिलने इंदौर आई थी। आईपीएस कॉलेज के पास खाली पड़े ग्राउंड में लघुशंका के दौरान एक व्यक्ति अचानक मेरे पीछे आकर खड़ा हो गया। मैं जब तक शोर मचाती उसने मेरा मुंह दबा दिया और दीवार के कोने में ले गया। उसने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। मैंने शोर मचाया, लेकिन सूनसान मैदान होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं आ सका। महिला का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर, पुलिस ने रविवार को महिला के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश में सिलीकॉन सिटी और राउ इलाके में दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।