इंदौर. खंडवा में पदस्थ होकर इंदौर में रहने वाले कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी अश्विन कुमार नायक के आठ बैंकों में खाते होने की जानकारी पुलिस को लगी है। उसका गाड़ी अड्डा क्षेत्र में एक प्लॉट भी पता चला है। लोकायुक्त पुलिस ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर खातों की जानकारी देने की बात कही है। इन खातों में भी लाखों रुपए पत्नी, बच्चे और खुद के नाम से जमा कर रखे हैं।
डीएसपी बीएस परिहार के मुताबिक सोमवार को एमजी रोड स्थित मौर्या रिजेंसी में नायक के फ्लैट पर फिर टीम पहुंची। आठ बैंक खातों का खुलासा हुआ है। सभी बैंकों की पासबुक भी मिल गई है। इनमें अपडेट एंट्री कराई जाएगी तो जमा का खुलासा हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उसके फ्लैट पर छापा मारा गया था।
80 करोड़ रुपए तक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। सरकारी नौकरी में आने के बाद लगभग डेढ़ दशक नायक ने इंदौर में ही बिताया। ट्रांसफर भी हुए तो देवास, धार, उज्जैन, खंडवा से ज्यादा नहीं हुए। इंदौर संभाग में ही रहकर नौकरी का अधिकतम समय गुजारा। सोमवार को नायक पूरे समय घर पर ही रहा। उसने खंडवा जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
आगे की स्लाइड पर देखें फोटोज...