इंदौर. जनजीवन राम नगर में रहने वाली १४ साल की किशोरी ने रविवार को घर में ही फांसी लगा ली। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर तक गेट नहीं खोला तो परिवार को शंका हुई। देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की है। सेनेट्री संचालक की बेटी अर्शिता पिता अशोक साहू ने घर में ही फांसी लगा ली। वह नौंवी कक्षा की छात्रा थी। इसी माह से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। जिसे लेकर वह तनाव में थी। परीक्षा के तनाव को लेकर वह काफी डिप्रेशन थी। रविवार को वह पढ़ाई करने का बोलकर अपने कमरे में चली गई। तभी उसने फंदा बनाकर उस पर झूल गई। काफी देर तक वह नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। वे गेट के एक तरफ आवाज देते रहे, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांका तो वह फंदे पर थी। गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी।