पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दी

नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. युवक से परेशान होकर एक नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में आक्रोश है। उनका कहना युवक की हरकतों से वह तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार घटना गोविंद नगर की है। यहां रहने वाली 23 साल की शिवानी पति सतीश की जहर खाने से मौत हो गई थी। कुछ साल पहले उसकी उज्जैन में शादी हुई थी। गोविंद नगर में रहने वाला एक युवक उसे शादी के पहले से ही परेशान करता था। शादी के बाद भी वह उसे फोन पर धमकाता था और पति को जान से मारने की धमकी देता था। ससुराल वालों ने भी उसे घर से निकाल दिया था। शादी के बाद भी युवक उसे धमकाया करता था। शनिवार को महिला युवक के घर समझाने पहुंची, लेकिन वहीं उसने जहर खा लिया। इधर, घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। परिवार ने युवक पर आरोप लगाया है।