पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर से गिरने से युवक की मौत, लोग शव छोड़कर भागे

निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर से गिरने से युवक की मौत, लोग शव छोड़कर भागे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. निपानिया में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान एक मजदूर ऊपरी मंजिल से गिर गया। गंभीर हालत में उसे लेकर एमवाय पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर उसे अस्पताल लेकर आए लोग शव छोड़कर भाग निकले। काफी देर बाद तक न तो पुलिस आई और न ही कोई रिश्तेदार। दोपहर तक पुलिस को भी सूचना नहीं मिली।

मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। निपानिया में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान महेश नामक युवक की गिरने से मौत हो गई। वह काम कर रहे था। तभी यह हादसा हो गया। वहीं काम करने वाले लोग उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर मिलने पर लोग वहां से शव छोड़कर भाग निकले। वह कैसे गिरा, कितनी ऊपर से गिरा इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं मिल सकी। दोपहर बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस उसके परिजन को तलाश कर रही है।