पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिमरोल में आईआईटी की बाउंड्रीवाल बनना शुरू, ग्रामीणों का रास्ता रोका

सिमरोल में आईआईटी की बाउंड्रीवाल बनना शुरू, ग्रामीणों का रास्ता रोका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. सिमरोल में आईआईटी कैंपस की सुरक्षा के लिए अधूरी छोड़ी गई बाउंड्रीवाल फिर बनना शुरू हो गई है। रविवार को खंडवा रोड से सिमरोल जाने वाले मुख्य मार्ग को बैरिकेडस लगाकर बंद भी कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने दीवार के निर्माण को हाई कोर्ट में चुनौती दे रखी है। मामला अभी विचाराधीन है। इसके बावजूद दीवार बनाई जा रही है। रास्ता बंद किया जा रहा है।
पूर्व सरपंच कैलाश अग्रिहोत्री ने निर्माण होने की वीडियोग्राफी करवाई और कोर्ट की अवमानना करने पर एक ओर आवेदन सोमवार को हाई कोर्ट में लगाना तय किया है। ग्रामीणों के वकील देवेंद्र पेंडसे के मुताबिक मामला विचाराधीन है। एक प्रकार से निर्माण पर कोर्ट ने स्थगन दे रखा है। इसके बावजूद ग्रामीणों के घर, खेत के सामने दीवार बनाई जा रही है। कोर्ट में अवमानना कर आईआईटी प्रबंधन की करतूत बताई जाएगी। सोमवार को ग्रामीण बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।