बुरहानपुर/इंदौर। शहर के फाइन आर्ट्स टीचर ने माचिस की तीली से 9 एमएम का बैट बनाया है। वे यह बैट वर्ल्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले
टीम इंडिया के खिलाड़ी को गिफ्ट करेंगे। यह बैट बनाने में दो से तीन घंटे लगे। इस पर
टीम इंडिया लिखा है। लालबाग निवासी फाइन आर्ट्स टीचर जितेंद्र राजपूत अपनी इस कला को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाने वाले हैं। जितेंद्र बैट बनाकर यह संदेश भी देना चाहते हैं कि कला का उपयोग कर वेस्ट चीजों से उपयोगी वस्तुएं बना सकते हैं।
शहर के लालबाग निवासी जितेंद्र राजपूत ने बताया मैं वर्तमान में इंदौर के इंडस वर्ल्ड स्कूल में फाइन आर्ट्स शिक्षक हूं। यहां विद्यार्थियों को तरह-तरह की वस्तुएं बनाना सीखा रहा हूं। बचपन से पेंटिंग, ग्राफ, क्राफ्ट का शौक रहा। इसे पेशा भी बनाया। अब तक विभिन्न आयटम बना चुका हूं। अभी कबाड़ से जुगाड़ विषय पर काम कर रहा हूं। जितेंद्र ने 9 एमएम का बैट बनाकर इसे दुनिया का सबसे छोटा बैट होने का दवा किया है। जिसे वह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी को गिफ्ट देने वाले है।
आगे की स्लाइड पर देखें फोटो ...