इंदौर। पूरे देश में अभी स्वाइन फ्लू को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। देशभर में फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका एक कारण हमसे हो गलतियां भी हैं। हम खुद को थोड़ा जागरूक कर लें तो शायद इसस बच सकते हैं। हम आमतौर पर सर्दी खांसी को बहुत सामान्य बीमारी मानते हैं। लेकिन शायद आपको यह जानकारी हैरान कर सकती है कि सामान्य दिखने वाली सर्दी खांसी भी स्वाइन फ़्लू का कारण बन सकती है।
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय अस्पताल के प्रभारी डीन डाॅ. संजय दीक्षित बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को सर्दी-खांसी है और उसके साथ उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है या 101 डिग्री से ज़्यादा का बुखार है तो इसे बिलकुल नज़रंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लक्षण स्वाइन फ़्लू के हो सकते हैं।
उनके मुताबिक़ हर बार सर्दी-खांसी स्वाइन फ़्लू का संकेत नहीं देती, फिर भी सर्दी-खांसी होने पर अतिरिक्त सावधानी रखना बेहद ज़रूरी है। क्योंकि उसके साथ यदि सांस लेने में तकलीफ होने लगे या तेज़ बुखार आ जाए तो तुरंत किसी अस्पताल में जाकर जांच कराना चाहिए, क्योंकि ज़्यादातर मामलों में ऐसी स्थिति स्वाइन फ़्लू का संकेत देती है और इसका का इलाज जितनी जल्दी शुरू किया जाए इससे बचने की संभावनाएं उतनी ज़्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में आराम करने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, ताकि डी-हाइड्रेशन ना हो। वर्ना मर्ज बढ़ सकता है।
आगे की स्लाइड पर पढ़िए कैसे किन कारणों से होती है बीमारी और कैसे करें बचाव...