पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरकंडीशंड रेंज में होगी सीमा पर गरजने वाली बंदूकों से निशानेबाजी, ९०० सैनिक लेंगे भाग

एयरकंडीशंड रेंज में होगी सीमा पर गरजने वाली बंदूकों से निशानेबाजी, ९०० सैनिक लेंगे भाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सरहदों पर ठंड, गर्मी और बरसात का सामना करते हुए बहादुर सिपाही जिन बंदूकों से दुश्मनों का सीना छलनी करते हैं, उन्ही बंदूकों को थामकर वे निशाना लगाएंगे, लेकिन ना तो सामने दुश्मन की फौज होगी और ना ही सरहद जैसे हालात। इस बार बहादुर लड़ाके एयरकंडीशंड रेंज में निशाना लगाएंगे और सामने दुश्मन के सिपाही नहीं, बल्कि निशानेबाजी का बोर्ड होगा। ये नज़ारा मंगलवार से इंदौर में बीएसएफ की रेवती शूटिंग रेंज में नज़र आएगा।
इस विश्वस्तरीय रेंज में मंगलवार से 45वी अंतर सीमांत प्लाटून निशानेबाजी प्रतियोगिता होगी। 15 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश की सरहदों की हिफाजत करने वाले 900 सैनिक भाग लेंगे।
विश्वस्तरीय है इंदौर की शूटिंग रेंज : बीएसएफ के आईजी एस. के. वर्मा ने बताया कि इंदौर स्थित बीएसएफ की रेवती रेंज देश की सबसे बेहतरीन शूटिंग रेंज में से एक है। यहां राज्यवर्धन सिंह राठौर, अभिनव बिन्द्रा, गगन नारंग, जसपाल राणा और सुषमा राणा जैसे इंटरनेशनल शूटर्स निशाना लगा चुके हैं। यहां अलग-अलग कैटेगरी की 13 शूटिंग रेंज हैं। इसके लावा एयर वीपंस के लिए यहां एक एयरकंडीशंड रेंज भी हैं, जिसमें एक साथ 29 शूटर्स निशाना लगा सकते हैं। इनमें बेफल सिस्टम के साथ आॅटोमैटिक टर्निंग टारगेट की सुविधा भी उपलब्ध है।
मोर्टार से भी साधेंगे निशाना
ये प्रतियोगिता सिर्फ सीमांत बलों के लिए है. इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी मोर्टार, कार्बाइन और उन हाईटेक राइफल्स से निशनाअ साधेंगे जिनका उपयोग वो सरहदों पर करते है.