इंदौर. राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक ने नाबालिग के साथ तीन दिन तक ज्यादती की। तीन दिन बाद नाबालिग घर लौटी और परिवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इधर, मामलो में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अजाक थाने भेजा।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार रविवार रात में नाबालिग की शिकायत पर विजय माली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तीन दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी विजय के खेत के पास से गुजर रही थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और खेत पर ही बने घर में ले गया। तीन दिनों तक आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। तीन दिनों बाद किशोरी घर लौटी तो परिवार को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत की। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस आरोपी के यहां पहुंची और उसे पकड़ लिया। राजेंद्र नगर पुलिस ने मामल अजाक थाने को भेजा है।