पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २४ घंटे खुले रहेंगे स्क्रीनिंग सेंटर

२४ घंटे खुले रहेंगे स्क्रीनिंग सेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. स्वाइन फ्लू से लगातार हो रही मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग खुद के अस्पताल की व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति में लगा है। 24 घंटे के लिए स्क्रीनिंग सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। सैंपल लेने के लिए टेक्नीशियन की ड्यूटी भी लगाई जा रही है लेकिन आज तक एक भी सैंपल नहीं भेजा जा सका। किसी भी अस्पताल में टेमीफ्लू की उपलब्धता नहीं है। इन दिनों ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से रैफर होकर आ रहे है। वहां दो-तीन दिन के बुखार में ही तबीयत बिगड़ रही है। उन्हें बचाना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को जिन मरीजों की मौत हुई, वे सभी आसपास के जिलों से रैफर किए गए थे।