इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में 12 से 16 फरवरी तक होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां पूरी हो गई है। खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम जगमगा रहा है। उसे पूरी तरह चकाचक किया गया है। छात्रों के ठहरने के लिए होस्टलों का रंगरोगन पूरा हो गया है। साथ ही भव्य आौर आकर्षक लाईटिंग भी लगाई गई हैं। इन तैयारियों को लेकर कार्यपरिषद सदस्यों ने सवाल किया था कि देशभर से आने वाले 1200 से ज्यादा प्रतियोगियों के ठहरने, खाने और आने-जाने की क्या व्यवस्था की गई है। इसके बाद अधिकारियों ने अपनी तरफ से ताबड़तोड़ तैयारी तेज की गई।
खास बात यह है कि आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे। इसमें 25 विधाओं में प्रति स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिताएं मुख्य ऑडिटोरियम और उसके बाहर लगे स्टेज पर ही होगी। दर्शक के तौर पर छात्र भी शामिल हो सकेंगे।
तैनात रहेगी एंबुलेंस : यहां पूरे समय एक एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। पुलिस जीप लगातार चक्कर लगाएगी। साथ ही यूनिवर्सिटी के अधिकारी रात के समय भी राउंड पर रहेंगे।