पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर खेल रही ६ साल की बालिका को मारी टक्कर

घर के बाहर खेल रही ६ साल की बालिका को मारी टक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. घर के बाहर खेल रही एक 6 साल की बालिका को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। रफ्तार में आए बाइक सवार की टक्कर लगने से बालिका कई फीट उछलकर दूर जा गिरी जिससे उसके सिर व पीठ में गंभीर चोट आई है।

हादसा बाणगंगा इलाके में सांवेर रोड पर चौथा संसार प्रेस के पास का है। बाणगंगा पुलिस ने बताया सोमवार सुबह गणेश पिता बद्रीलाल बागवान की 6 साल की बेटी खुशी घर के बाहर खेल रही थी तभी सांवेर की ओर से बाइक ( एमपी 09 क्यू जे 6208) का चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर आया और सड़क किनारे खेल रही बालिका को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बालिका जोर से चिल्लाई और बेहोश हो गई। गंभीर हालत में परिवार व आस पास के लोग उसे उपचार के लिए अरबिंदो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इधर पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।