इंदौर. चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसे धमकाया और 80 हजार रुपए की मांग की। व्यक्ति ने रुपए न होने की बात कही तो बदमाश उसके साथ मारपीट कर भाग निकले।
भंवरकुआ पुलिस के अनुसार घटना ग्राम पिपलिया पाला में जगदीश पटेल के कुएं के पास रहने वाले बद्रीलाल पिता मांगीलाल जाट के यहां हुई। उन्होंने बताया सोमवार को दिन दहाड़े वह घर में पत्नी व बच्चों के साथ टीवी देख रहा था तभी अभिनव नगर में रहने वाला आरोपी विकास उर्फ चिकना और प्रेम मोटा नशे की हालत में घर में घुसे और चाकू अड़ाकर मुझे जाने से मारने की धमकी देते हुए 80 हजार रुपए की मांग करने लगे।
मैंने इतने रुपए न होने का बोला तो बदमाशों ने मुझे लात घूंसों से पीटा और निपटा देने की बात बोलकर निकल गए। भंवरकुआ पुलिस ने मामले में दोनों बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।