पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूशन जा रही युवती को छेड़ा, दो मनचलों पर केस दर्ज

ट्यूशन जा रही युवती को छेड़ा, दो मनचलों पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही एक युवती को दो बदमाशों ने सरेराह छेड़छाड़ कर परेशान किया है। युवती ने बदमाशों की हरकतें अपनी मां को बताई तो मां ने आकर चौराहे पर दोनों को डांटा इस पर मनचले बदमाशों ने युवती की मां से गाली गलौज कर दी और भाग निकले।
बाणगंगा पुलिस के अनुसार घटना जगन्नाथ नगर की है। यहां रहने वाली एक २१ वर्षीय युवती ने मां के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे इलाके की गली नंबर एक में रहने वाले युवक रवि और निर्मल यादव आए दिन ट्यूशन जाते समय परेशान करते हैं। सोमवार दोपहर को वह अपनी सहेली के साथ ट्यूशन जा रही थी तभी दोनों ने चौराहे पर उसे गाड़ी अड़ाकर रोका और बोला की हमसे बात क्यों नहीं करती हम तो तुझसे प्यार करते हैं। युवती ने मना किया तो भी बदमाश नहीं माने और हरकतें करने लगे। वह दौड़कर घर आई और मां को शिकायत की मां ने चौराहे पर जा कर दोनों बदमाशों को समझाया तो वे मां से भी गाली गलौज करने लगे। मां ने बेटी को थाने ले जाकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।