पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस अफसर, कर्मचारी के पास क्या काम, पार्षदों को डायरी बताएंगी

किस अफसर, कर्मचारी के पास क्या काम, पार्षदों को डायरी बताएंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. नगर निगम ने निर्वाचित 85 पार्षदों को निगम की प्रारंभिक जानकारी देने के लिए डायरी बनाने का आर्डर दिया है। इस डायरी में निगमायुक्त से लेकर प्रत्येक विभाग के अफसरों व प्रमुख पदों पर बैठे कर्मचारी के नाम, नंबर और उनका क्या काम है, इसकी जानकारी होगी। इससे पार्षद जिस तरह का काम होगा, संबंधित अफसर को फोन लगा सकेंगे।

निगमायुक्त ने दो दिन में यह डायरी बनाने के लिए कहा है। इसके अलावा 85 वार्डों का नक्शा भी पार्षदों को दिया जाएगा, जिससे स्थान और काम की जानकारी आसानी से वे लगा सके। निगम उपायुक्त अभय राजनगांवकर ने पुष्टि करते हुए बताया डायरी में फोन नंबर के अलावा लैंडलाइन, कार्यालय, निवास के नंबर भी होगे। अफसरों के पद के साथ निगम से जुड़ी अन्य जानकारी भी होगी।