पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर और पार्षदों के लिए शासन का नोटिफिकेशन जारी, अब शपथ में बाधा नहीं

मेयर और पार्षदों के लिए शासन का नोटिफिकेशन जारी, अब शपथ में बाधा नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर की महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ और 85 पार्षदों के निर्वाचन पर राज्य शासन ने अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मंगलवार को यह जारी हुआ। अब शपथ ग्रहण समारोह में बाधा नहीं आएगी। भाजपा के साथ मेयर को भी नोटिफिकेशन का इंतजार था। अब अगले दो दिन में शपथ की तारीख और स्थान तय हो जाएगा।

सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, स्वामी अवधेशानंद जी, उनके गुरू सत्यमित्रानंदजी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नरेंद्रसिंह तोमर, सुषमा स्वराज को बुलाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है गौड़ क्षेत्र क्रंच. ४ से विधायक भी है। सोमवार को गौड़ ने बयान दिया था कि महापौर के साथ विधायक के पद पर रहने में किसी तरह की वैधानिक परेशानी नहीं है। बावजूद संगठन जो निर्णय लेगा वह सर्वमान्य होगा।