पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा कल से

ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। लालबहादुर शास्त्री क्लब इंदौर के तत्वावधान में लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा 11 से 26 फरवरी तक चिमनबाग स्थित नूतन स्कूल मैदान पर आयोजित होगी।
स्पर्धा के लिए नूतन स्कूल ग्राउंड को विशेष रूप से तैयार किया गया है। दर्शकों के लिए अस्थाई गैलरियों का भी निर्माण किया गया है। स्पर्धा दो चरणों में आयोजित होगी।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक जसराज मेहता ने बताया पहला चरण 11 से 18 फरवरी तक खेला जाएगा। दूसरा चरण 19 से 26 फरवरी तक होगा। पहले चरण में इंदौर और महू की 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
इसमें शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाली टीमों को दूसरे चरण में देश की दिग्गज 12 टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। स्पर्धा सचिव माणक नागर ने बताया विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता 51 हजार रुपए की इनामी राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।
पहले चरण की शीर्ष चार टीमों को क्वालिफाई करने के लिए 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा अनेक व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं। स्पर्धा को मप्र फुटबॉल संघ से पंजीकृत अधिकृत निर्णायक संचालित करेंगे। ग्वालियर टीम गत वर्ष की विजेता है।

दूसरे चरण की टीमें : अटलारी सेंटर नासिक, एलएनआईपीई ग्वालियर, एओसी सेंटर सिकंदराबाद, सीआरपीएफ जालंधर, कोलंबो क्लब केरला, सेंचुरी रायन बॉम्बे, एम्स क्लब नई दिल्ली, गोरखा रेजिमेंट लखनऊ, नीमच यूनियन, बालाघाट एकेडमी, रजक क्लब जबलपुर, सिटी क्लब गोंदिया।